झुंझुनू के चूरू बाईपास तिराहे से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ एक कार और बोलेरो की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।