राजस्थान में शहरों की सरकार चुनने का वक्त आ गया है और इस बार बीजेपी ने इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मैदान में अब सिर्फ प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि सरकार के बड़े-बड़े दिग्गज भी उतर चुके हैं। कोई घर-घर जाकर वोट मांग रहा है, तो कोई जनता से जुड़ने के लिए रसोई तक पहुँच गया है।