राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज अजमेर दौरे पर रहीं, जहाँ उन्होंने झलकारी बाई नगर स्थित साइंस पार्क का निरीक्षण किया। एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान उन्होंने नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित आंदोलन पर करारा प्रहार किया।