नगर निगम अलवर में सफाई कर्मी भर्ती के मामले में नियुक्तियां नहीं मिलने से नाराज वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मियों के साथ मंत्री संजय शर्मा खुद धरने पर बैठ गए। मंत्री ने जिला कलेक्टर अलवर और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।