SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस जनता से नकारे जाने के बाद अपनी हताशा छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर देश की छवि धूमिल कर रही है. मदन दिलावर ने स्पष्ट किया कि SIR और चुनाव आयोग के बीच कोई मतभेद नहीं है और अदालत भी इस मामले पर तस्वीर साफ कर चुकी है.