झुंझुनू के मंडरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ डॉक्टर अशोक नूनिया के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आरोप है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर नूनिया ने कथित तौर पर शराब के नशे में प्रभारी अधिकारी से अभद्रता और अनुशासनहीनता की। इस मामले में प्रभारी चिकित्सक ने आरोपी डॉक्टर से दो दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब न मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है.