Sunita Devi Murder Case: मां को न्याय दिलाने के लिए पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ा बेटा, फूले हाथ-पांव

  • 2:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026
कोटपूतली में सुनीता देवी हत्याकांड में न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस नेता शीशराम टापरी, मृतका के पति गिरिराज और उनका बेटा पानी की टंकी पर चढ़ गए. बच्चे के हाथ में पेट्रोल की बोतल और धमकी से मौके पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने घंटों की समझाइश के बाद तीनों को सुरक्षित नीचे उतारा. मामले में पुलिस ने SIT का गठन कर 45 दिनों में जांच सौंपने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद परिजन संतुष्ट होकर लौटे.

संबंधित वीडियो