राजस्थान में आज जिला प्रमुख पद के लिए मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे समाप्त होने के साथ ही बचे हुए जिलों में मतगणना शुरू हो गई है. अब तक सामने आए शुरुआती आंकड़ों और परिणामों में कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है, जिससे सियासी पारा चढ़ गया है. चुनाव के दौरान कई जिलों में सीधा मुकाबला देखने को मिला, तो कुछ संवेदनशील जगहों पर जमकर हंगामा और बवाल भी हुआ.