सवाई माधोपुर में आशा देवी बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गई हैं. कलेक्टर ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और डीएम कानाराम ने उन्हें शपथ दिलाई, जिसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया. आशा बैरवा पूर्व विधायक अशोक बैरवा की पत्नी हैं और यह जीत कांग्रेस के खाते में गई है.