राजस्थान में जिला प्रमुख की जंग, कहीं हंगामा तो कहीं सियासी सस्पेंस

  • 36:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के लिए मतदान जारी है। 37 जिलों में से 3 जिलों में कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी हैं, जबकि शेष जिलों में वोटिंग के जरिए जिला प्रमुख का फैसला हो रहा है। जयपुर, डीग, भरतपुर, उदयपुर, बालोतरा और डीडवाना समेत कई जिलों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों जीत का दावा कर रही हैं, जबकि RLP, BAP और निर्दलीय सदस्य कई जिलों में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। डीग में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं और दोनों दल क्रॉस वोटिंग को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जयपुर में मतदान से पहले शपथ और सत्यापन की प्रक्रिया चली, जबकि भरतपुर में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। उदयपुर में एक वोट के अंतर वाला मुकाबला चर्चा में है, जबकि बालोतरा और डीडवाना जैसे जिलों में क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अब पूरे प्रदेश की नजर मतदान के बाद आने वाले नतीजों पर है। #districtpramukh #rajasthanpolitics #electionlive #breakingnews #congressvsbjp #politicalnews #crossvoting #rlp #bap #zilaparishad Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो