RLP-BAP से कांग्रेस की बातचीत पर क्या बोले खाचरियावास?

  • 4:01
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भरतपुर जिला प्रमुख चुनाव में पूरा बहुमत होने का दावा किया और कहा कि शुरू में BJP ने कांग्रेस के 3 लोगों को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन स्थिति कंट्रोल कर ली गई. उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस को BJP से 7% ज्यादा वोट मिले और 80% जिला परिषदों में बहुमत है, जबकि कुछ जगह RLP और BAP से स्थानीय स्तर पर बातचीत चल रही है. बीकानेर में कांग्रेस के दो प्रत्याशियों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थिति कंट्रोल कर लेगी, साथ ही BJP सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

संबंधित वीडियो