अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में मतदान शुरू होने में देरी पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है, वहीं बीजेपी अपने 19 जिला परिषद सदस्यों के साथ जीत का दावा कर रही है. चुनाव के बीच क्रॉस वोटिंग और सियासी बयानबाजी से अजमेर की राजनीति गरमा गई है. दूसरी ओर जैसलमेर में अब तक की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख संतोष कुमारी ने पद और स्वच्छता की शपथ ली है.