पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस नतीजे को जनता का जवाब बताते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती और ग्रामीण मतदाताओं ने बीजेपी की नीतियों को नकार दिया है. डोटासरा ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए उसके कामकाज को जीरो बटा सन्नाटा बताया.