जैसलमेर में 21 साल की संतोष कुमारी राजस्थान की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बनी हैं। वीडियो में उनकी पृष्ठभूमि, चुनावी सफर, जीत के बाद पहला बयान और चयन को लेकर उठे राजनीतिक सवालों पर बात की गई है.
राजस्थान के 8 नए जिलों के नतीजों में कोटपूतली-बहरोड़ और फलोदी में कांग्रेस का दबदबा रहा, डीग व ब्यावर में क्रॉस वोटिंग हुई, जबकि बालोतरा और डीडवाना-कुचामन में लॉटरी व टाई से फैसला हुआ.
अंत में पंचायत चुनाव के वोट शेयर और 2028 के विधानसभा चुनाव पर इसके असर का विश्लेषण है, जिसमें जिला परिषद और पंचायत समिति में दोनों पार्टियों को हुए नुकसान पर भी चर्चा है.