चूरू में कनिका सिंह ने 22 वोट हासिल कर प्रकाश देवी को 5 मतों से हराया, जिसके बाद राजेंद्र राठौड़ व समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया. जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा ने सभी 42 वोटों के साथ जीत दर्ज की और युवा व किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता बताया. वहीं झुंझुनू में क्रॉस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस की कोमल भवारिया जिला प्रमुख चुनी गईं, जहां 30 में से 28 वोट मिले और 1 वोट रद्द हुआ.