इस वीडियो में बताया गया है कि Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर हथियारों और गैंग नंबरों के साथ बनी रील्स के ज़रिए गैंग्स का ग्लोरिफिकेशन युवाओं को अपनी ओर कैसे खींच रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार इसके पीछे सिर्फ सोशल मीडिया का दिखावा नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था पर घटता भरोसा भी एक बड़ा कारण है.
कई लोगों को लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ और अपराध करके भी वे बच सकते हैं, यही सोच अपराध की ओर झुकाव बढ़ा रही है.