जयपुर में वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शहीद स्मारक से चुनाव आयोग कार्यालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और हल्के बल का प्रयोग किया. गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है.
#politics