टोंक जिला कलेक्टोरेट में जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में जल वितरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक में सभी किसानों की सहमति से 25 नवंबर से बसलपुर बांध की एलएमसी और आरएमसी नहरों में 30 दिनों तक 2 टीएमसी पानी छोड़ने का फैसला लिया गया.
इस ऐतिहासिक निर्णय से टोंक के 256 गांवों के विकास और सिंचाई के लिए पानी की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है.