Medical College Ragging: मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग पर सरकार सख्त, सभी कॉलेजों के लिए नए निर्देश!
राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की घटनाओं को रोकने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मदन दिलावर खींवसर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को RajCop Police App डाउनलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंच सके।
स्वास्थ्य विभाग ने SMS मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग गाइडलाइन को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में लागू करने का फैसला किया है। एंटी रैगिंग कमेटी और स्क्वॉड को सक्रिय रखने, नियमित निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों से एंटी रैगिंग शपथ पत्र लेने, जागरूकता बढ़ाने और मेंटर-मेंटी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि रैगिंग किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
#ragging #antiragging #medicalcollege #rajcopapp #studentSafety #medicalstudents #rajasthan #rajasthannews #educationnews #healthnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan