ततारपुर पंचायत समिति के काली पहाड़ी मतदान केंद्र पर चौथे चरण के सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ और बात पत्थरबाजी तक पहुंच गई. सूचना मिलते ही किशनगढ़ बास DSP लाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे, स्थिति को संभाला और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसी दौरान उनका सख्त लहजे में कहा गया "सरपंच बन रहे हो, प्रधानमंत्री नहीं, चुपचाप घर चले जाओ" वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.