राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली दौरे पर पहुंच चुके हैं, जहां वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात करेंगे. शिवराज सिंह चौहान से कृषि एवं ग्रामीण विकास पर चर्चा होगी, जबकि दौरे में वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात का कार्यक्रम है. माना जा रहा है कि राजस्थान के विकास और खासकर जल संधि को जल्द आगे बढ़ाने पर बात होगी, ताकि प्रदेश के लोगों को पानी का लाभ मिल सके.