अजमेर के पूर्व सरपंच हत्याकांड में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। जिसे पहले एक हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश और नृशंस हत्या निकली। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक पूर्व सरपंच राम सिंह की पहली पत्नी, उनकी 19 साल की बेटी और 17 साल का नाबालिग बेटा ही निकले। पारिवारिक कलह से तंग आकर आरोपियों ने पहले घर पर चाकू और गंडासे से हत्या की, फिर सबूत मिटाने के लिए लाशों को स्कार्पियो में रखकर डीजल छिड़का और आग के हवाले कर दिया।