Ajmer News: भगवंत यूनिवर्सिटी के अरावली हॉस्टल में सूडान के रहने वाले बी-फार्मेसी सेकेंड ईयर के छात्र मोहम्मद मुन्तशर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाथरूम में पानी गर्म करने वाली रॉड से छात्र को जोरदार झटका लगा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।