हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ₹5.21 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्ट किया है। 57 एनडीपीएस मामलों में जब्त डोडा पोस्त, हेरोइन और गांजे को औद्योगिक क्षेत्र की भट्टी में जलाया गया। पिछले 5 महीनों में कुल ₹9 करोड़ का नशा नष्ट किया जा चुका है। वहीं, जयपुर ग्रामीण पुलिस ने भी 11 थानों के 35 मामलों में जब्त ₹4.41 करोड़ के नशीले पदार्थों का निस्तारण किया। #HanumangarhNews #DrugFreeRajasthan #JaipurPolice #NDPSAction #FoodSafetyJaipur #NikayChunav2026 #BreakingNewsRajasthan #DrugBust #LemonTreeHotelRaid #RajasthanPolls #PoliceAction #HealthyRajasthan