जयपुर (Jaipur) के चर्चित अमायरा सुसाइड केस (Amaira Suicide Case) में इंसाफ न मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नीरजा मोदी स्कूल (Neerja Modi School) में हुई इस घटना के 38 दिन बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने पर शहर भर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) के 'लापता' होने के पोस्टर लगाए गए हैं।