Amer Tulsi Vivah 2026: आस्था और सामाजिक समरसता का संगम, आमेर में सामूहिक विवाह समारोह

  • 1:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Amer Tulsi Vivah 2026: आस्था और सामाजिक समरसता का संगम, आमेर में सामूहिक विवाह समारोह जयपुर के आमेर स्थित मेहंदी का बास के श्री ठाकुर सीताराम मंदिर में देवउठनी एकादशी के अवसर पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। समारोह में हल्दी, मेहंदी, चाक-भात और महिला संगीत जैसी पारंपरिक रस्में निभाई गईं। आयोजन का मुख्य आकर्षण छह जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समारोह में भाग लेकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक समरसता और सहयोग का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। #tulsivivah #devuthaniekadashi #amer #jaipur #samuhikvivah #shaligramvivah #rajasthannews #jaipurnews #religiousnews #sanatandharma Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो