Jodhpur Fire News: जोधपुर में आग का तांडव! हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान!

  • 3:06
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Jodhpur Fire News: जोधपुर में आग का तांडव! हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान! जोधपुर के बासनी क्षेत्र की गली नंबर 11 स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर बासनी, नागौरी गेट और शास्त्री नगर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में केमिकल के ड्रम और ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग नियंत्रित कर ली गई। प्रारंभिक आशंका पटाखों से आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। #jodhpur #jodhpurfire #basni #factoryfire #breakingnews #rajasthannews #fireaccident #jodhpurbreaking #handicraftfactory Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो