Kota Accident Update: तीर्थयात्रा से लौटते वक्त मातम, महाराष्ट्र के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!

  • 11:23
  • प्रकाशित: नवम्बर 22, 2026
Kota Accident Update: तीर्थयात्रा से लौटते वक्त मातम, महाराष्ट्र के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! राजस्थान के कोटा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर नांता क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर को झपकी आने और ट्रक के सड़क किनारे खड़े होने की वजह हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। मृतकों में दो सगे भाई, उनकी पत्नियां और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। घायलों का इलाज कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मृतक महाराष्ट्र के धाराशिव (उस्मानाबाद) क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और 35 लोग तीन गाड़ियों में तीर्थयात्रा पर निकले थे। हादसे के बाद परिजनों ने शवों को महाराष्ट्र पहुंचाने के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की है। #kotaaccident #khatushyam #roadaccident #rajasthannews #breakingnews #kotanews #tempotravelleraccident #maharashtrafamily #khatushyamdarshan Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो