राजस्थान के चूरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. संघ के नेताओं का आरोप है कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को छिपाने के लिए कर्मचारियों को नोटिस देकर और सेवा से हटाने की धमकियां दी जा रही हैं.उपखंड कार्यालय के माध्यम से हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है कि यदि स्थायी समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.
#protest #aaganwadiworker