Arvind Singh Mewar Death: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन | Udaipur

  • 3:29
  • प्रकाशित: मार्च 16, 2025

Arvind Singh Mewar passed away: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया. 81 वर्षीय अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने आज अल सुबह अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से मेवाड़ में शोक की लहर है. अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था. वह भगवंत सिंह के दूसरे पुत्र और महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई थे. सोमवार, (17 मार्च) सुबह 7 बजे से उनके अंतिम दर्शन होंगे. सुबह 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा शंभू निवास से बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होकर महासतिया के लिए प्रस्थान करेगी. 

संबंधित वीडियो