श्रीगंगानगर के रावला इलाके से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे राजस्थान को हिलाकर रख दिया है। इसे इंदौर के चर्चित 'राजा-सोनम' हत्याकांड का पार्ट-2 कहा जा रहा है। महज 3 महीने पहले जिस अंजलि ने आशीष कुमार के साथ सात फेरे लिए थे, उसी ने अपने पुराने प्रेमी संजय (संजू) के साथ मिलकर आशीष को मौत के घाट उतार दिया। 30 जनवरी की रात को एक सोची-समझी साजिश के तहत आशीष को घूमने के बहाने सुनसान सड़क पर ले जाया गया, जहां लाठियों से पीट-पीटकर और मफलर से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।