Rajasthan Politics: जैसलमेर के फलसूंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार रात्रि चौपाल लगाई. उन्होंने पानी और बिजली व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर खुलकर नाराजगी जताई. भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और बिजली समस्याओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन को राहत देने के लिए फुलप्रूफ मैकेनिज्म के साथ काम करना होगा. #jaisalmer #gajendrasingshekhawat #rajasthannews #watercrisis #powercut