पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपनी 'बजट फाइल्स' सीरीज का तीसरा एपिसोड जारी कर राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी हाईटेक सिटी प्रोजेक्ट पर तीखा हमला बोला है. गहलोत ने आरोप लगाया कि फरवरी 2024 के बजट में घोषित और सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट बताई गई इस योजना के लिए न बजट आवंटित हुआ और न ही मौके पर एक ईंट तक लगी. जल जीवन मिशन और खेलो राजस्थान गेम्स के बाद उठाए गए इस मुद्दे पर बीजेपी ने इसे कामकाज की तुलना बताते हुए पलटवार किया है, जिससे राजस्थान की सियासत गरमा गई है.