जयपुर में शादी समारोह के दौरान तेज आवाज में DJ बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया और राजेंद्र गुढ़ा भी मौके पर धरने में शामिल हुए. पुलिस का कहना है कि DJ बंद कराने गई टीम से मारपीट व वर्दी फाड़ने के मामले में कार्रवाई और गिरफ्तारी की गई, जबकि स्थानीय लोगों व गुढ़ा ने पुलिस पर झूठे मुकदमे, मारपीट और आरोपियों की परेड निकालने का आरोप लगाया है. फिलहाल मौके पर पुलिस अधिकारी समझाइश में जुटे हैं और प्रदर्शन जारी है.