Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर सियासत गरमा गई है. उनके बयान पर बीजेपी खेमा भी हमलावर है. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर और राजस्थान की दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है. दरअसल, गहलोत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी होती तो बीजेपी पर बैन लगा देती. इस पर मदन राठौड़ के बाद शेखावत ने भी पलटवार किया. उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मीडिया से बातचीत की तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार को भी घेरा. #ashokgehlot #bjp #congress #rajasthanpolitics #politicalnews #breakingnews #madanrathore