बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक राजस्थान सहित पूरे देश में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस हड़ताल के कारण देशभर के सरकारी व निजी बैंकों में चेक क्लियरिंग, कैश जमा-निकासी और अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रबंधन ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.