Baran News: बारां जिले की अंता विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजना की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दिव्यांगजनों के लिए खरीदी गई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें पिछले दो साल से अधिक समय से खुले में पड़ी-पड़ी कबाड़ बन रही हैं. अंता नगर पालिका क्षेत्र के बरड़िया बस्ती स्थित अंबेडकर भवन परिसर में करीब 50 बैटरी संचालित ट्राईसाइकिलें बिना उपयोग के खराब हो चुकी हैं, जिससे लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. #motorizedtricycles #motorizedtricyclesbecamejunk #barannews #rajasthan