राजस्थान के भरतपुर जिले के शास्त्री पार्क में 'ब्रज हरित सोसाइटी' द्वारा 'फ्लोवर शो 2026' का शानदार आयोजन किया जा रहा है। भरतपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।