ACB Action In Chittorgarh: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान एसीबी (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की शाखा प्रबंधक संदीपा वोहरा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई उदयपुर एसीबी स्पेशल यूनिट की टीम द्वारा की गई.