Keerti ने कैसे की बिना हाथ Graduate तक की पढ़ाई ? | Rajasthan Top news | Latest News | Bharatpur

  • 8:42
  • प्रकाशित: मार्च 15, 2026

भरतपुर का एक गाँव है ललिता मुडिया जहाँ एक दिव्यांग युवती की प्रेरणा भरी कहानी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है । कीर्ति गोयल अपनी जिंदगी की आधी जंग तो जीत चुकी है लेकिन अब उन्हें सरकार की मदद का इंतजार है । चौथी कक्षा में उसने अपने हाथ खो दिए लेकिन हौसले ने जिंदगी से हारने नहीं दिया । हाथ नहीं फिर भी उन्होंने 10वीं 12वीं पास की और अब वो ग्रेजुएट है । शिक्षिका बनने के लिए जब वो आगे बढी तो उनके हाथ का फिंगरप्रिंट चाहिए था । बस यही नियम यहाँ पर बाधा बना और उनकी जीत की रफ्तार धीमी पड गई । सरकार अपने नियम में बदलाव कर कीर्ति के लिए नए रास्ते खोल सकती है । भरतपुर से देखिए हमारी खासियत । #KirtiGoyal #rajasthan #topnews #spacialstory

संबंधित वीडियो