जयपुर में मकान किराए पर देने वाले सावधान हो जाएं! जयपुर पुलिस ने अब बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराएदार रखने पर जेल भेजने की तैयारी कर ली है। हाल के दिनों में जयपुर में कई बड़े अपराधी, शूटर और यहाँ तक कि संदिग्ध आतंकी भी अपनी पहचान छुपाकर किराए के कमरों में रहते हुए पकड़े गए हैं।