राजस्थान के बारां जिले में कांच व्यापारी सतीश गड के अपहरण और 14 लाख की फिरौती वसूली मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 24 अप्रैल को हुई इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अब तक 8 लाख रुपये नगद, एक अवैध देसी पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार बरामद कर ली है।