राजस्थान की सियासत में इन दिनों सचिन पायलट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। लेकिन इस बार चर्चा कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी खेमे में हो रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पायलट की तारीफों के पुल बांधकर राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।