जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां नींबू के बढ़ते दामों और उधारी को लेकर हुए विवाद में आधा दर्जन बदमाशों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी (CCTV) और मोबाइल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. NDTV राजस्थान पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद जयसिंहपुरा खोर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और महज 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।