राजस्थान यूथ कांग्रेस में कार्यकारिणी गठन के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया पर साइबर अटैक का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पिछले दो दिनों से जिस मोबाइल ऐप के जरिए वोटिंग और सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, उस पर साइबर हमला हुआ है। इसके कारण ऐप का संचालन बाधित हो गया है, जिससे प्रत्याशी न तो नए मेंबर जोड़ पा रहे हैं और न ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो रही है।