राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 11 सितंबर को कई बड़े शहरों और निकायों में वोटिंग होगी। मतदान दलों को प्रशिक्षण के बाद उनके-अपने केंद्रों पर रवाना किया जा चुका है और संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।