कोटा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI राधेश्याम साखला की मौत हो गई। राधेश्याम साखला आरकेपुरम थाने में तैनात थे और नगर निकाय चुनाव में मोबाइल पार्टी की ड्यूटी पर लगाए गए थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई है।