निकाय चुनाव में बीजेपी बनाम कांग्रेस, सीएम भजनलाल और विधायक अमीन का बयान वायरल | राजनीतिक समाचार

  • 5:30
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले जयपुर की चारदीवारी में सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक रोड शो किया और अपने भाषण में लव जिहाद, धर्मांतरण और डिस्टर्ब एरिया बिल जैसे मुद्दे उठाए। मुख्यमंत्री के बयान के बाद कांग्रेस की ओर से भी पलटवार सामने आया। किशनपोल विधायक अमीन कागजी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से एकजुट रहने की अपील की। उनके ‘बटोगे तो कटोगे’ बयान को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ। 

संबंधित वीडियो