राजस्थान के जयपुर में एसओजी (SOG) ने फर्जी डिग्री के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है। एसओजी की टीम ने कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक बने अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है।