Bhawani Kewat Arrested: 4 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा, Karoli Police ने डकैत भवानी को ऐसे दबोचा!

Dacoit Bhawani Kewat Arrested: बीहड़ों में लंबे समय से सक्रिय नेटवर्क पर करौली पुलिस ने शिकंजा कसा है. राजस्थान-एमपी बॉर्डर की पहाड़ियों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात डकैत भवानी केवट को गिरफ्तार किया. उटगिरी और हसनपुर की दुर्गम पहाड़ियों में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया. जंगल में 4 घंटे तक चले ड्रामे के बाद आरोपी ने हथियार डाल दिए. उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. राजस्थान पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चला रखा है, जिसके तहत सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय माफिया और वांटेड क्रिमिनल पर शिकंजा कसा जा रहा है. पुलिस को देखते ही भवानी केवट ने हथियार लहराना शुरू कर दिया और जंगल की ओर भागने लगा. उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए हवा में फायरिंग भी शुरू कर दी. ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने मिलकर उसे चारों ओर से घेर लिया, जिससे उसके भागने के सभी रास्ते बंद हो गए. #bhawanikewat #dacoitarrested #karaulipolice #rajasthannews #mpnews #crimeupdate #karanpurpolice #hasanpurhills #breakingnews #notoriousdacoit #rajasthanpolice

संबंधित वीडियो